रोहतक वासियों के पास सेना में जाने का सुनहरा मौका

रोहतक। भारतीय सेना की भर्ती शाखा द्वारा आगामी 10 से 20 फरवरी तक राजीव गाँधी खेल परिसर में विभिन्न संकायों की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व भर्ती रैलियों की भांति इस बार भी आयोजन में सेना भर्ती यूनिट और अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नही होनी चाहिए।